आरा, सितम्बर 6 -- Mahananda Express derailed: बिहार में रविवार को एक रेल हादसा टल गया। दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर आरा जंक्शन के पास अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली जा रही 15483 महानंदा एक्सप्रेस के एक जनरल और एक एसी कोच पटरी से उतर गए। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली-हावड़ा रूट पर तीन घंटे के लिए आवागमन ठप रहा। राहत की बात रही कि ट्रेन के बेपटरी होने के बाद भी कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस हादसे के लिए जिम्मेवार मानते हुए आरा जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक एनके राय को निलंबित कर दिया गया है। एनके राय को दानापुर रेल मंडल मुख्यालय में सोमवार को तलब किया गया है। वहीं लोको पायलट यूएस पांडेय और सह लोको पायलट को आरा में ट्रेन से उतारकर उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई और दानापुर बुलाकर...