बाल प्रशिक्षण शिविर के समापन पर रंगारंग प्रस्तुतियां
वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीमुकुंद गोपाल सेवा संस्थान से संचालित श्रीमुरलीधर पुस्तकालय एवं वाचनालय की ओर से आयोजित बाल प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ। चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में हुए आयोजन में प्रतिभागी बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को ड्राइंग-पेंटिंग, क्राफ्ट, रंगोली, मेंहदी, ज्वेलरी मेकिंग, योग-वैदिक गणित, नृत्य आदि का प्रशिक्षण वैष्णव महिलाओं ने दिया। इनमें मुख्य रूप से छाया बेन, सपना अग्रवाल, रुचिदा बजाज, अर्चना सोनावाला, प्रतिमा नागर, अनिता बेन, स्मिता श्रीमाली, कीर्ति वर्मा शामिल रहीं। समापन समरोह की मुख्य अतिथि श्रीकाशी अग्रवाल समाज की उप सभापति शशिबाला साह थीं। समस्त कार्यक्रम षष्ठपीठाधीश्वर श्याम मनोहर एवं षष्ठपीठ युवराज प्रियंदु बाबा के सानिध्य में हुए। यह भी पढ़ें- फोटो। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.