मधुबनी, मार्च 30 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही बाजार स्थित स्व. ध्रुव लाल पंजियार राजकीयकृत मध्य विद्यालय में सोमवार को बाल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने सोशल मीडिया, दहेज प्रथा और राष्ट्रीय गीत जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने भाषण, गीत एवं प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय की एचएम आशा कुमारी देवी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के सम्मानित होने पर खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.