बांका, सितम्बर 28 -- बांका, निज संवाददाता। बांका के बाल पर्यवेक्षण गृह, केवलडीह का सोमवार शाम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सपना रानी तथा किशोर न्याय परिषद की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट नीलम कुमारी मौजूद थीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पर्यवेक्षण गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ वहां रह रहे बच्चों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं एवं फीडबैक जाना। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बाल बंदी की मौत मामले में अधीक्षक से जवाबतलबनिरीक्षण के दौरान कार्रवाई निरीक्षण के क्रम में प्रधान जिला जज ने रसोईघर एवं बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान भोजन एवं खाद्य सामग्री की व्यवस्था में विभिन्न कम...