लखनऊ, अप्रैल 5 -- बाल निकुंज इंटर कॉलेज (गर्ल्स विंग) मोहिबुल्लापुर के शिवसहाय जी सभागार में मेधावी सम्मान समारोह हुआ। जिसमें वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाल निकुंज इंटर कॉलेज (बॉयज विंग) प्राइमरी, जूनियर और सीनियर कक्षाओं के 330 टॉप- 10 प्रतिभावान मेधावियों को सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल ने मेधावियों को उनकी कक्षाओं में प्राप्त रैंक के आधार पर शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या अनीता मौर्या, इंचार्ज वीरेंद्र कुमार व रीना पाण्डेय एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.