मधेपुरा, मार्च 29 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला निरीक्षण समिति ने डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न बाल देखरेख संस्थानों का शनिवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में बच्चों के संरक्षण, स्वास्थ्य एवं सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान मधेपुरा में दो बच्चे आवासित पाए गए। डीएम ने संस्थान में रह रहे बच्चों के समुचित देखभाल, संरक्षण एवं उसके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पर्यवेक्षण गृह के निरीक्षण के क्रम में कुल 60 किशोर आवासित पाए गए। डीएम ने आवासित किशोरों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी आवश्यकताओं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.