बाल देखरेख संस्थाओं का पदाधिकारी ने निरीक्षण किया
पटना, मार्च 28 -- डीएम के नेतृत्व में गठित जिला निरीक्षण समिति की ओर से चार बाल देखरेख संस्थाओं का शनिवार को निरीक्षण किया गया। कई त्रुटियां मिलीं। इसे जल्द दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। इस दौरान अधीक्षक और एएनएम को बच्चों की नियमित रूप से चिकित्सा जांच करने को कहा गया। जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि गृहों में बच्चों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण सुविधा देने के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। यह उनके व्यक्तिगत देखभाल योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन करने से ही संभव है। गृह की व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा एवं कार्य में कोताही करने वाले कर्मियों के खिलाफ सक्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.