हाथरस, नवम्बर 15 -- शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर अपना हुनर दिखाया। आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने विशेष सभा के माध्यम से चिल्ड्रन्स डे के बारे में विविध जानकारी देने का प्रयास किया। प्रधानाचार्या नीना चक्कु ने कहा कि बाल दिवस हर उस मासूम मुस्कान का उत्सव है। संत फॉसिस इण्टर कॉलेज में सास्कृतिक कार्यक्रमों की धूम जूनियर और सीनियर विंग में रही। जवाहर लाल नेहरू के छवि चित्र पर विघालय के प्रधानाचार्य फादर प्रकाश डिसूजा और फादर जोर्ज पॉल ने मार्त्यापण व पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। दून पब्लिक स्कूल का परिसर में सुबह से ही उत्सव का वातावरण था,जहाँ एक ओर ...