सहारनपुर, नवम्बर 14 -- शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल और अंबाला रोड स्थित आशा मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में बच्चों ने जरूरतमंदों की सेवा कर समाज सेवा की। चन्दना जैन के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अपने हाथों से जरूरतमंदों और रिक्शा चालकों को छाते और जूते वितरित किए। चन्दना जैन ने चैरिटी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे बच्चों में दया, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में मैनेजर आशा जैन और दोनों विद्यालयों की प्रधानाचार्य रिमी मल्होत्रा व वंदना तोमर ने बच्चों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। प्री-नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वही कुँवर शिवाय, मानवी पुंडीर, शानवी, वेदांश, गौरिक, कियाना, नायरा, आयान, यशवी, मोहम्मद उमर, अनविया, मोहम्मद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.