बाल तस्करी के खिलाफ चला वेदिक सोसाइटी का अभियान
लातेहार, अगस्त 1 -- लातेहार। विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस को लेकर वेदिक सोसाइटी ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाने का संकल्प लिया। नेशनल कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड ट्रैफिकिंग कार्यक्रम के तहत संगठन ने सरकार, प्रशासन और आम नागरिकों के सहयोग से जिले में बाल तस्करी पर रोक लगाने की प्रतिबद्धता जताई। संस्था के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ट्रैफिकिंग रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ट्रैफिकरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा कमजोर परिवारों और बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर शिक्षा एवं पुनर्वास को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही बच्चों को तस्करी और शोषण से सुरक्षित रखा जा सकता है। मौके पर कई सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.