नई दिल्ली, जनवरी 11 -- महाराष्ट्र में नगर निकाय के चुनाव करीब आते ही महायुति और महागठबंधन के दलों में तीखे वार पलटवार शुरू हो गए हैं। वहीं बीजपी और उद्धव की सेना एकदम आमने-सामने दिखाई दे रही है। शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ने सनिवार को कहा कि अगर उनके पिता बाल ठाकरे ने बचाया ना होता तो बीजेपी तो कुपोषण से ही मर जाती। इससे पहले बीजेपी के रावसाहेब दानवे ने कहा था कि सभी राजनीतिक दलों ने हमारी थाली में खाया है। उनका कहना था कि सभी राजनीतिक दलों ने कभी ना कभी बीजेपी की मदद जरूर ली है। दानवे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, अगर आपको बालासाहेब ठाकरे ने खिलाया ना होता तो तुम तो कुपोषण से मर गए होते। अगर ऐसा नहीं है तो हमारी थाली का बचा जूठन क्यों खा रहे हो? अभी कितना खाओगे। ऐसा लगता है कि तुम लोगों को भस्म्य की बीमारी हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.