गोरखपुर, सितम्बर 27 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। बड़हलगंज में गावी जीरो डोज पी.सी.आई. के अंतर्गत आशा, ए.एन.एम. और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को जीरो डोज व इन्कार बच्चों की पहचान कर टीकाकरण करने का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को बड़हलगंज नगर पंचायत के विश्वनाथ उमर सभागार में कार्यक्रम का शुभारम्भ चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया। उन्होंने बालज़ीवन रक्षा के लिये गावी और स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण की सराहना की। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा के अधीक्षक डॉ मनीष कुमार चौरसिया किया। उन्होंने बताया कि 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों जैसे टीबी, पीलिया, पोलियो, निमोनिया, डिप्थीरिया, काली खासी, गलघोंटू, दिमागी बुखार, मिजिल्स रुबेला, डायरिया, टेटनस और हीमोफ्लिज इंफ्लूएंजा जैसी जानलेवा बीमारियों ...