नोएडा, जून 18 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान में कैंसर के विभिन्न मानकों की जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस मशीन का उद्धाटन गुरुवार को संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने किया। कैंसर की सटीक और त्वरित जांच के लिए ऑटोमेटिक आईएचसी एलनाइजर की सुविधा शुरू की गई है। इस मशीन से ट्यूमर उत्तकों में विशिष्ट प्रोटीन मार्करों की पहचान हो पाएगी। इस मशीन से जांच सटीक, तेज और विश्वसनीय होगी, जो डॉक्टरों को इलाज में मदद करेगी। इस जांच की शुरुआत से मरीजों को बाहर जाकर जांच नहीं करानी पड़ेगी। इससे मरीजों का समय और खर्च भी बचेगा। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में मुंह के कैंसर की जांच के लिए मशीन आएगी बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के पैथोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. ज्योत्सना मदान ने बताया कि इम्यून...