नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा, राजेश शर्मा। सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान में बुधवार को एसी का कूलिंग प्लांट खराब होने के कारण तीसरे तल के मरीज उमस से परेशान हैं। कूलिंग प्लांट को ठीक करने का काम चल रहा है। बाल चिकित्सालय के तीसरे तल पर आईसीयू वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, कैथ लैब आदि है। कूलिंग प्लांट खराब होने के कारण यहां भर्ती मरीजों को दिक्कत हो रही है। हालांकि दो दिनों से मौसम ठीक होने के कारण बाहर ज्यादा गर्मी नहीं है। बावजूद सेंट्रली एसी होने के कारण अस्पताल चारों तरफ से बंद है, जिससे उमस बढ़ी है। इससे मरीजों को घुटन हो रही है। इस तल पर ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू वार्ड, कैथ लैब सहित अन्य बेहद जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं हैं। गुरुवार से बारिश नहीं होगी। वहीं अगले तीन चार दिनों में अधिकतम तापमान छह से सात डिग्री बढ़ेगी। जल्द ही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.