नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान की ओपीडी मंगलवार और बुधवार को बंद रहेगी। दो दिनों तक आपातकालीन विभाग में मरीज देखे जाएंगे। पांच मार्च से ओपीडी में मरीजों को परामर्श मिलेगा। बाल चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि होली की छुट्टी के कारण ओपीडी बंद रहेगी। सभी विशेषज्ञ डॉक्टर ऑनकॉल उपलब्ध रहेंगे। आपातकालीन विभाग में सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट भी मौजूद रहेंगे। गुरुवार से ओपीडी तय समय के अनुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगी। आपात स्थिति में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा आपात स्थिति में पहले की तरह ही 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। गर्भवतियों के अस्पताल जाने, जांच कराने आदि के लिए 102 नंबर पर कॉल करना होगा। वहीं, अन्य मरीज आपातकालीन स्थिति में 108 नंबर पर कॉल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.