बाल गृह से भागे तीन बच्चों को किया गया रेस्क्यू
पलामू, जून 20 -- मेदिनीनगर। शहर थाना के बाल गृह से भागे तीन बच्चों को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। शनिवार को ही श्रम विभाग ने नावा बाजार के होटल से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया था। सभी को सीडब्ल्यूसी को सौंपने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था लेकिन मौका पाकर तीनों बच्चे फरार हो गए। पुलिस ने इन तीनों बच्चों को बीस फुटा पुल के पास से रेस्क्यू कर लिया है। सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक पीयूष ने बताया कि तीनों बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बच्चे बाल गृह से भागने मामले में आईसीपीएस के डीसीपीओ को जांच का जिम्मा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.