बाल गृह बालक का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं
फिरोजाबाद, जून 24 -- जिला जज एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ.बब्बू सारंग के निर्देशन में प्राधिकरण सचिव ने राजकीय बाल गृह बालक के साथ बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा ने राजकीय बाल गृह बालक में आवासित बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा के साथ स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं इसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बाल कल्याण समिति का निरीक्षण कर अभिलेखों को देखा। लंबित प्रकरणों के निस्तारण, बाल संरक्षण संबंधी कार्यवाही तथा बच्चों के हितों के संरक्षण हेतु की जा रही कार्यवाही की जानकारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.