बाल गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत
फतेहपुर, अगस्त 7 -- फतेहपुर। सिख समाज के आठवें गुरु, गुरु हरकिशन साहिब का 369वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रकाशोत्सव के अवसर पर उनके जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रीतम सिंह ने बताया कि गुरु हरकिशन साहिब ने मात्र आठ वर्ष की अल्प आयु में गुरु गद्दी सुशोभित की थी। इसी कारण वे 'बाल गुरु' के नाम से विख्यात हुए। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा की और समाज को धैर्य, करुणा तथा परोपकार का मार्ग दिखाया, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि गुरु का स्मरण करने से मनुष्य के सभी प्रकार के दुख-कष्ट दूर होते हैं। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.