बिजनौर, जुलाई 23 -- डॉक्टर फकीरचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह, जयंती प्रमुख राजकुमार, ऋषिपाल सिंह, कामना शर्मा सहित समस्त आचार्य-आचार्याओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जयंती प्रमुख राजकुमार एवं प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह ने अपने संबोधन में लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद के जीवन, त्याग, राष्ट्रभक्ति और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम में छात्राओं निहारिका, दिव्यांशी, कनिका तथा छात्र आयुष ने दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं ...