ग्रेटर नोएडा, मई 5 -- ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा से कथित तौर पर रैगिंग करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में इस घटना का एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक छात्रा अपने सामने बैठी दूसरी छात्रा को बाल पकड़कर थप्पड़ मारती और गंदी गालियां देती दिख रही है। यूनिवर्सिटी ने इस पर इस पर तुरंत कड़ा ऐक्शन लेते हुए आरोपी छात्राओं को निष्कासित कर दिया। कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वायरल तीन मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल में कुछ छात्राएं बातचीत कर रही हैं। इनमें एक छात्रा दूसरी छात्रा से सॉरी बोलने और हर बार सॉरी बोलने पर एक खुराक यानी थप्पड़ मारने की बात कर रही है। थोड़ी देर की बातचीत के बाद एक लड़की, पास में ही काले रंग के टॉप में खड़ी लड़की को उसके पिता पर कुछ गलत टिप्पणी क...