बाल क्षय पर विशेषज्ञों ने की चर्चा
वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के न्यू लेक्चर थिएटर में रविवार को एक्स्ट्रा पल्मोनरी एंड पीडियाट्रिक ट्यूबरक्लोसिस पर संगोष्ठी हुई। उद्घाटन आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने किया। इस दौरान बाल क्षय रोग, अस्थि क्षय, नेत्र क्षय, जननांग क्षय, जठरांत्रीय क्षय, प्लूरल इफ्यूजन, हायपोनेट्रेमिया इन टीबीएम पर चर्चा की गई। डॉ. रजनीति प्रसाद, प्रो. शम्पा अनुपुर्बा, डॉ. वरुण कुमार सिंह, डॉ. शुभम श्रीवास्तव, डॉ. सिवा सेल्वराज, डॉ. संगीता राय, डॉ. देवेश यादव, डॉ. जी. एन. श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत भूषण एवं डॉ. मयंक मित्तल ने व्याख्यान दिया। इस दौरान प्रो. तुहिना बनर्जी, तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. मयंक मित्तल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.