गिरडीह, मार्च 29 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद के केएन बक्शी कॉलेज में बाल केंद्रित शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका पर शनिवार को पाठ्यक्रम आधारित मासिक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि बाल केंद्रित शिक्षा में शिक्षक एक सुविधादाता, मार्गदर्शक और परामर्शदाता की भूमिका निभाता है न कि केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक बच्चों की रुचियों, क्षमताओं और आवश्यकताओं के अनुसार सीखने का माहौल बनाता है। उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और रचनात्मकता व आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देता है। मुख्य वक्ता उप प्राचार्य बिनोद कुमार सुमन ने कहा कि शिक्षक बच्चों को स्वयं सीखने और ज्ञान की खोज करने के लिए उपयुक्त वातावरण और संसाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.