गिरडीह, मई 12 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम मंगलो में चल रहे सात दिवसीय देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार रात पंडाल में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही वृंदावन से पधारे कथा वाचक आचार्य श्री कृष्णन जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने झूमते नाचते हुए भगवान के बाल रूप का स्वागत किया और उत्सव मनाया। इसमें आचार्य जी महाराज श्री कृष्णन जी ने वामन कथा का भी बेहद सुंदर ढंग से वर्णन किया। उन्होंने वामन अवतार प्रसंग के माध्यम से समझाया कि दान से मनुष्य का अहंकार दूर होता है और ईश्वर के प्रति सर्वस्व समर्पण ही वास्तविक भक्ति है। इसके बाद आचार्य कृष्णन जी महाराज ने चतुर्...