लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- गोला गोकर्णनाथ। चिंकी, मिंकी, पप्पू, गोलू सबके मन हर्षाए हैं, मेले में देखो कितने बड़े-बड़े झूले आए हैं, इन्हीं पंक्तियों के साथ छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेले के पांचवें दिन सांस्कृतिक मंच पर आयोजित बाल कवि सम्मेलन ने दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हें कवियों ने अपनी रचनाओं से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सभासद एवं साहित्यकार श्रीकांत तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री एवं विद्यालय प्रबंधक-प्रधानाचार्य कल्याण समिति शैलेन्द्र सक्सेना, शिप्रा खरे, लोकेश गुप्ता, प्रधानाचार्या मधु त्रिपाठी एवं पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा दीप जला कर किया गया। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.