बुलंदशहर, मार्च 29 -- औरंगाबाद में रविवार की दोपहर बाल कल्याण समिति की टीम ने मौके पर पहुंचकर हो रहे बाल विवाह को रुकवा दिया।टीम के सदस्य नाबालिग लड़की को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए।इस दौरान लड़की के परिजनों ने हंगामा किया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।हालांकि टीम के लौटने के घंटों बाद बरात जरूर पहुंची है। बता दे कि नगर के एक मोहल्ला निवासी लड़की का निकाह रविवार को होना था।उसकी बारात भी नगर से ही आनी थी।बताया जाता है कि लड़की के किसी रिश्तेदार ने बाल कल्याण समिति को सूचना दी कि परिजन नाबालिग लड़की का जबरन निकाह कर रहे है।इस सूचना पर दोपहर करीब एक बजे समिति के सदस्य दो गाड़ियों में सवार होकर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर औरंगाबाद स्थित बरात स्थल पर पहुंचे।टीम के वहां पहुंचते ही मौके पर खलबली मच गई।टीम के सदस्यों ने लड़की के परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.