हमीरपुर, दिसम्बर 10 -- हमीरपुर। थाना सुमेरपुर में 13 नवंबर को लावारिस हालत में मिली तीन साल की बच्ची को एक माह बाद अपना बिछड़ा परिवार मिल गया। बाल कल्याण समिति के प्रयास से बच्ची को उसके बाबा और बुआ के सुपुर्द कर दिया गया। बता दें कि एक माह पूर्व तीन साल की बच्ची थाना सुमेरपुर के माध्यम से बाल कल्याण समिति को मिली थी। बच्ची की मां की मौत हो चुकी थी और उसका पिता कानपुर जेल में निरुद्ध था। एक माह से बच्ची को दत्तक ग्रहण इकाई में रखा गया था। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बच्ची के कानपुर जेल में निरुद्ध पिता बब्बी राजपूत उर्फ बब्बू से मिली। बब्बी द्वारा अध्यक्ष को बयान दिया गया कि जब तक वो कारागार में है तब तक उसकी बच्ची को उसके पिता वा उसकी बहन के संरक्षण में दे दिया जाए। मंगलवार को बाल कल्याण समिति द्वारा बालिका को उसके बाबा वा बुआ के सुपुर्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.