बाल कल्याण समिति की स्पॉन्सरशिप योजना से 267 बच्चों को सहारा
धनबाद, अगस्त 2 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। जिले में आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के लिए संचालित मिशन वात्सल्य के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना प्रभावी साबित हो रही है। वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में जिले के 267 बच्चों को इस योजना से जोड़ा गया है। योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों को उनके पारिवारिक परिवेश में ही सुरक्षित रखते हुए शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और समुचित देखभाल सुनिश्चित करना है, ताकि वे संस्थागत देखरेख पर निर्भर होने के बजाय परिवार के साथ बेहतर वातावरण में अपना बचपन जी सकें। बाल कल्याण समिति के अनुसार योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जा रहा है जो अनाथ हैं, एकल अभिभावक के संरक्षण में रह रहे हैं, परित्यक्त हैं अथवा अत्यंत कमजोर आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे मामलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.