देहरादून, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद आमवाला में महिला समाजसेवियों समेत परिषद की महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला, महासचिव पुष्पा मानस, कार्यकारिणी सदस्य आशारानी पैन्यूली ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व समूहगान गाया। उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए डॉ.माया वी सक्सेना, भारती मिश्रा, अंजू पांडे को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परिषद सदस्य कविता दत्ता, योग संस्था सदस्य सुषमा आर्य, सुषमा गांधी, अंजना शर्मा, शशि बडोनी को स्मृति चिन्ह दिए गए। मौके पर डॉ.एस फारूख, मधु बेरी, वीके डोभाल, न्याशा रावत, मोहन सिंह खत्री, आनंदमणि सेमवाल, अवधेश शर्मा, सुशील उपाध्याय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.