बाल कल्याण और युवाओं के लिए चलेगा विशेष अभियान
रांची, अगस्त 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य योजना के तहत राज्य सरकार ने युवाओं और बाल कल्याण की एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार कार्ययोजना में कुल चार योजनाओं पर विशेष फोकस किया गया है, जो बाल कल्याण और युवाओं से संबंधित है। इसमें दत्तक ग्रहण (एडोपशन), प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप), फॉस्टर केयर (पालन-पोषण देखरेख) और आफ्टर केयर शामिल है। चारों योजनाओं में लाभुकों की नियमित निगरानी, जरूरतमंद और जोखिमग्रस्त की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाना, पालन-पोषण देखरेख, कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसी पहल प्रमुख है। बता दें कि मिशन वात्सल्य एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मदद से लागू किया जाता है। इसका मुख्य मकसद उन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.