अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। कृष्णाजंलि नाट्यशाला मंच गुरुवार को सांस्कृतिक रंगों से सज गया। मां संगीत कला केंद्र के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने नृत्य, गायन और कला प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने कभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया तो कभी देशभक्ति गीतों पर माहौल गंभीर और भावनात्मक हो गया। कार्यक्रम में एकल नृत्य, गायन व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अनुष्का राय ने प्रथम और गोरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गायन सीनियर वर्ग में दीक्षा और कुणाल ने प्रथम, जबकि द्वितीय स्थान पवन और शुभ को मिला। कला प्रतियोगिता में अनीशा राय प्रथम और अक्षय द्वितीय रहे। विशेष प्रस्तुति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.