आजमगढ़, जून 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के रैदोपुर में रंगमंच कला एवं साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित सूत्रधार संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय 'पनिया धनुष बाल नाट्य उत्सव' आयोजित किया गया। प्रथम दिन अभिषेक पंडित द्वारा लिखित एवं ममता पंडित द्वारा निर्देशित नाटक 'गीत न हाट बिकाये' का प्रभावशाली मंचन किया गया। लोकजीवन की संवेदनाओं और मानवीय मूल्यों को केंद्र में रखकर प्रस्तुत इस नाटक में बाल कलाकारों ने अपनी सहज एवं प्रभावशाली अभिनय क्षमता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहली स्त्री की भूमिका में रिंकी एवं उनके पति के रूप में राणा अलेख भार्गव, दूसरी स्त्री की भूमिका में प्रसारिका पाठक एवं उनके पति के रूप में पार्थ कुमार पांडेय ने सराहनीय अभिनय किया। मकालू और खिलौने वाले के रूप में उदीषा पाठक, सरदार के रूप में नील सिंह, चक...