बाल कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
प्रयागराज, मई 16 -- घुंघरू प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रस्तुतिपरक कार्यशाला का समापन समारोह शनिवार को वीकर पब्लिक स्कूल, न्यू कैंट में आयोजित किया गया। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की चेयरमैन डॉ. विभा मिश्रा और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य बीडी शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संस्थान की प्रमुख मीना खन्ना के निर्देशन में 43 बाल कलाकारों ने गीत,भजन, लोकगीत, नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन शुभेंदु रॉय ने किया। कलाकारों में संतोष, अमित सिंह, आन्या, कृषिका, दिव्या, मानसी, अर्पिता, कोमल , आलिया,तमन्ना, वैष्णवी, सोनाक्षी, प्रीति, आराध्य, आन्या, साक्षी और समृद्धि शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- बाल कलाकारों की रंगारंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.