आदित्यपुर, फरवरी 17 -- चांडिल। नीमडीह थाना क्षेत्र के रामनगर के रहने वाले परीक्षित महतो का 13 वर्षीय नाबालिग बेटा बाल कटवाने की बात से नाराज होकर वह घर से निकल गया। मंगलवार की सुबह परीक्षित महतो ने नीमडीह थाना पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दिया। पिता ने बताया कि सोमवार की शाम बेटे की मर्जी के खिलाफ बाल कटवा देने के कारण उसका बेटा गुस्से में घर छोड़कर कहीं चला गया है। परिवार के सदस्यों ने रात भर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता से नाबालिग को चांडिल स्टेशन के पास सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद बच्चे को उसके पिता परीक्षित महतो को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.