देवरिया, सितम्बर 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बाल कल्याण समिति एवं वन स्टॉप सेंटर से संबंधित कार्यों की डीएम मधुसूदन हुल्गी ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाल एवं महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पात्र लाभार्थियों को शासन से संचालित योजनाओं का लाभ समय से दिया जाए।

बाल संरक्षण समीक्षा बाल संरक्षण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। बाल कल्याण समिति के समक्ष आने वाले मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों के पुनर्वास, संरक्षण एवं उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। असहाय, निराश्रित एवं संकटग्रस्त ब...