मधुबनी, फरवरी 18 -- मधुबनी। समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में मंगलवार को के अंतर्गत विमुक्त कराए गए बाल एवं किशोर श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक पुनर्वास को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान राज्य कार्य योजना 2025 के तहत किए गए प्रावधानों एवं अब तक की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया कि खतरनाक नियोजन एवं प्रक्रियाओं में संलिप्त बाल एवं किशोर श्रमिकों की पहचान कर उन्हें शीघ्र विमुक्त कराने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। बैठक में श्रम अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति के सदस्य, सर्वो प्रयास संस्थान, ग्राम विकास युवा ट्रस्ट के प्रतिनिधि तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारी मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.