फिरोजाबाद, अक्टूबर 23 -- बाल उत्सव। उत्सव में उत्साह तो होगा, लेकिन उत्सव के साथ में होगा बच्चों का विकास। खेल-खेल में बच्चे गणित सीखेंगे तो इसके साथ में बच्चे अखबार निर्माण भी शिक्षक इन्हें सिखाएंगे। पीएमश्री स्कूलों में लगने वाले इस प्रगति मेले के लिए सरकार द्वारा अलग से धनराशि भी जारी की है। सरकार ने पीएमश्री स्कूलों में प्रगति मेला यानी बाल उत्सव के आयोजन के निर्देश दिए हैं। इसके लिए हर स्कूल को 15000 रुपये की धनराशि का आवंटन भी किया गया है। इस आयोजन के पीछे शासन की प्रमुख मंशा समता का भाव विकसित करना है। इसके साथ में बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारना है। क्रॉस लर्निंग स्पेस के साथ में खुली चर्चा एवं नए शैक्षिक तरीकों को खोजने की मंशा है तो इससे बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस मौके पर अखबार निर्माण के संबंध में भी...