सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बस्ती में आयोजित मंडल स्तरीय बाल उत्सव में जिले के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए राज्य स्तर पर जगह बना ली है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बस्ती मंडल की 10 सदस्यीय टीम में जनपद के छह छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 फरवरी व एक मार्च को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। शनिवार को मंडलीय प्रतियोगिता के दौरान जिले से प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मंच पर प्रस्तुति देते समय बच्चों के चेहरों पर आत्मविश्वास और दृढ़ता साफ झलक रही थी, जिसने निर्णायकों और उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों में उस्का ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.