देहरादून, अप्रैल 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य के रुप में योगेश सिंह रजवार ने सोमवार को नंदा की चौकी स्थित आयोग कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, मीडिया सलाहकार समिति के नव नियुक्त उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला, आयोग सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल, अनुसचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह, विधि अधिकारी ममता रौथाण, बाल मनोवैज्ञानिक डॉ.निशांत इकबाल मौजूद रहे। सदस्य के रुप में योगेश सिंह रजवार को कार्यालय भी उपलब्ध कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...