बाल अश्लीलता फैलाने के आरोप में महिला पर मुकदमा
अल्मोड़ा, जुलाई 20 -- अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी परोसने के मामले में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय संस्था एनसीएमईसी से मिली शिकायत के बाद एनटीडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार ने मामले की जांच की। सामने आया कि शैल एनटीडी निवासी वरशा नामक महिला के नाम के मोबाइल नंबर से बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक वीडियोग्राफी फॉरवर्ड की जा रही थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- 150 रुपये में बच्चियों के अश्लील वीडियो बेचता था युवक, गूगल अलर्ट से पकड़ा गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.