पीलीभीत, जून 26 -- पूरनपुर। चार दिन पहले बाइक के स्टैंड पर लगे मोबाइल चोरी करने वाले एक बाल अपचारी सहित दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास एक चाकू भी बरामद हुआ। बाल अपचार को सुधार गृह और आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। नगर से सटी ग्राम पंचायत नारायनपुर के रहने वाले पर्वजीत सिंह पुत्र मेजर सिंह 21 अप्रैल को कोतवाली रोड पर किसी काम से आए थे। एक होटल के बाहर खड़ी उनकी बाइक के स्टैंड पर मोबाइल लगा हुआ था,जिसे चोरों ने चोरी कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाष शुरु कर दी। गुरुवार को पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक बाल अपचार और नितिन पुत्र गंगाराम निवासी मोहल्ला बमनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास चोरी का मोबाइल, चाकू और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बाइक सीज कर दी। बाल अपचारी को बाल सुधर गृह भेज दिया...