अंबेडकर नगर, मई 25 -- दुलहूपुर। कटका पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। आरोपी को रविवार सुबह अमोला बुजुर्ग गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...