शाहजहांपुर, मार्च 1 -- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय सदस्य सचिव संजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बाल हितों से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने अनुमति लेकर किया। बैठक में पॉक्सो पीड़िताओं के बयान दर्ज करने में आ रही दिक्कतों, मेडिकल परीक्षण की समयबद्ध व्यवस्था, थानों में तैनात बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों (सीडब्ल्यूपीओ) के नियमित प्रशिक्षण तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बच्चों को सुरक्षित रखने पर चर्चा हुई। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग सेवाएं मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। सदस्य सचिव ने निर्देश दिए कि बाल संरक्षण मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में एसपी सिटी देवेंद्र प्रताप सिंह, सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.