देहरादून, सितम्बर 30 -- उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सरकारी रिकार्ड को फाड़कर छेड़छाड़ की गई। आयोग के सचिव डा. शिव कुमार बरनवाल की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी रिकार्ड खुर्दबुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी नितिन कुमार राणा वर्ष 2019 में उपनल के माध्यम से विभाग में संविदा पर सहायक नियुक्त हुआ था। आरोप है कि उसने वर्ष 2022-23 के उपस्थिति रजिस्टर (मई और जून माह) के पृष्ठ संख्या 6 और 7 फाड़कर निकाल लिए और उन्हें अपनी पितृत्व अवकाश की पत्रावली में छिपा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब 18 जून 2026 को अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी की अलमारी का ताला खोला गया जहां से गायब पन्ने बरामद हुए। जांच में यह बात सामने आई कि आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष ने आरोपी की त्रुटिपूर्ण उपस्थिति दर्...