भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर। बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव दास बुधवार को भागलपुर पहुंचे। सदस्य ने नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया। सदस्य ने अनाथालय की साफ-सफाई व बच्चों के रखरखाव की पड़ताल की। वहीं बच्चों के दिए जा रहे भोजन, दवा समेत पठन-पाठन की जानकारी ली। आयोग के सदस्य ने संस्थान की को-ऑर्डिनेटर अनुश्री को बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। गुरुवार को भी आयोग के सदस्य का कार्यक्रम तय है। वह आंगनबाड़ी केंद्र, कस्तूरबा विद्यालय, पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...