बाल अधिकार और सुरक्षा को लेकर बालिकाओं को किया जागरूक
कोडरमा, सितम्बर 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बाल अधिकार, बाल समस्याओं, महिला सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण को लेकर बालिकाओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सखी वन स्टॉप सेंटर की नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे अभियानों को सफल बनाने में बालिकाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन कहां करना है और किन पदाधिकारियों से संपर्क करना है, इसकी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में महिला सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.