बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा पर जागरूक हुए बच्चे
बलरामपुर, अगस्त 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत ज्यौनार स्थित कंपोजिट विद्यालय में देहात संस्था के तत्वावधान में बाल संसद की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बाल संसद के 12 पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान बच्चों को साइबर सुरक्षा व बाल अधिकार के प्रति अहम जानकारियां देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं कार्यों की समीक्षा भी की गई। बाल संसद बैठक में बच्चों को साइबर अपराध से बचाव, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बच्चों को ऑनलाइन माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लोगों से संपर्क न करने के साथ किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल अभिभावक, शिक्षक या जिम्मेदार व्यक्ति को देने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.