रुद्रपुर, अगस्त 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को बाल अधिकार, बाल संरक्षण व पॉक्सो अधिनियम को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत और जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और कानून की जानकारी दी। अधिकारियों ने बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान, यौन अपराधों से बचाव और किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बच्चे अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित विभाग को तत्काल सूचना दें। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि यह नि:शुल्क 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध हेल्पलाइन है, जहां बच्चे जरूरत पड़ने...