जहानाबाद, जून 12 -- बाल हितैषी पंचायत बनाने के लिए रणनीति का निर्धारण करें बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता के लिए जागरूकता रथ रवाना जिले में विभिन्न जगहों पर श्रम कानून पर कार्यशाला का आयोजन जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न जगहों पर बाल श्रम उन्मूलन पर जन-जागरूकता को ले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सबसे पहले श्रम विभाग व सामाजिक संस्था ग्राम स्वराज्य समिति सहित कई अन्य संस्थाओं के सहयोग से सुबह सात बजे संयुक्त श्रम भवन से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। श्रम अधीक्षक मृत्युंजय कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली बाल श्रम के खिलाफ संदेश लेकर कारगिल चौक, अम्बेडकर चौक होते हुए अरवल मोड़ तक पहुंची। इस अवसर पर संयुक्त श्रम भवन से बाल श्रम उन्मूल...