बाल अधिकारों की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक
रुद्रपुर, अगस्त 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। डीएम नितिन सिंह भदौरिया और सीडीओ दिवेश शासनी के निर्देश पर बुधवार को सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल अधिकारों की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, चिकित्सा विभाग, बाल विकास विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो अधिनियम, मानव तस्करी की रोकथाम और विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के साथ ही उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने छात्राओं से अपने अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.