रुद्रपुर, अगस्त 11 -- रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किच्छा में बाल सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम और पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बाल कल्याण समिति की सदस्य चंद्रकला रॉय, उमेश सिंह व जितेन्द्र, चिकित्सा विभाग से राफिया अंसारी, बाल विकास विभाग से पारुल शाह तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्र समन्वयक चांदनी रावत और केस वर्कर पूजा सरकार ने छात्रों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, नशे की रोकथाम और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य माधवेन्द्र सरस्वत, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त छात्र-छ...